Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The struggle will continue until the birthplace is liberated: Mahendra Pratap Singh

जन्मभूमि मुक्ति तक संघर्ष जारी रहेगा: महेंद्र प्रताप सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The struggle will continue until the birthplace is liberated: Mahendra Pratap Singh
महेंद्र प्रताप सिंह
छाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में रविवार को छाता विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर सिहाना मार्ग स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, संत श्यामानंद शामिल हुए।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुगल काल में औरंगजेब द्वारा मंदिर ध्वस्त कर मस्जिद का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपने आराध्य के प्राकट्य स्थल मूल गर्भगृह की मांग पर धमकियां मिलीं, लेकिन वे किसी दबाव से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने इसे आस्था, स्वाभिमान और सनातन धर्म की रक्षा की लड़ाई बताते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंच से शास्त्री राम प्रसाद गौड़ ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और मंदिर निर्माण के संघर्ष में वे साथ हैं। विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष संत राधे-राधे बाबूजी ने भी मूल गर्भगृह स्थल पर मंदिर निर्माण की मांग का समर्थन किया। इस दौरान अकबरपुर के प्रधान अमर सिंह, सतीश कुमार एडवोकेट, लेखराज सिंह, मुकेश फौजी, ऋषभ शुक्ला, जुगल किशोर, हुकम सिंह, अमित राजावत एडवोकेट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो - मंच से संबोधन करते महेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed