फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The stronger the booth, the stronger the organization: Puran

बूथ जितना सशक्त, संगठन उतना मजबूत : पूरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The stronger the booth, the stronger the organization: Puran
बैठक को संबोधित करते भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी।
मथुरा। भाजपा के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के प्रथम बार मथुरा आगमन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यमुनापार स्थित लक्ष्मीनगर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर महानगर एवं जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक व संगठनात्मक बैठक हुई। क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ जुटने की अपील की। लोधी ने जोर देकर कहा कि बूथ जितना सशक्त होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा। यही भाजपा की निरंतर सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और कड़े परिश्रम की बदौलत ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव व जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। संचालन कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बृज क्षेत्र महामंत्री नागेश मिश्रा, विधायक पूरन प्रकाश, मेघ श्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश, पूर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, चेतन स्वरूप पाराशर, श्याम चतुर्वेदी, सत्यपाल चौधरी, श्याम शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, विनीत शर्मा, रामकिशन पाठक आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed