फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The state government is a symbol of your honor and dignity: Jaiveer Singh

आपके मान सम्मान का प्रतीक है प्रदेश सरकार: जयवीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The state government is a symbol of your honor and dignity: Jaiveer Singh
फोटो 1: गांव ओढ़म में शिलान्यास करते पर्यटन एव संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह व अन्य 
सौंख। देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं। 2017 से पूर्व प्रदेश में गुंडा और जंगलराज था। महिलाओं का उत्पीड़ित होता था। माफिया राज चलता था। गरीबों को न्याय तक नहीं मिलता था। फिर जनता ने प्रदेश में योगी सरकार बनाई। तब से गरीबों, किसानों और मजदूरों के योजनाएं बनाई जा रही हैं। भाजपा ने प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने का काम किया है। प्रदेश की योगी सरकार आपके मान-सम्मान का ही प्रतीक है। ये बातें प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन




रविवार को गांव ओढ़म में मां ओढ़म देवी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही जहांगीरपुर के महालक्ष्मी मंदिर में करीब 50 लाख रुपए, ग्राम माल के मार्कण्डेय ऋषि की तपोभूमि में करीब 50 लाख रुपये, वृंदावन के शोध संस्थान के भवन जीर्णोद्धार में एक करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। शिलान्यास पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, वीरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व वीरपाल सिंह प्रधान ने अतिथियों को गदा, तलवार और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। संबोधन में कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि योगी सरकार आपके मान सम्मान का प्रतीक है। प्रदेश के तीन हजार से ज्यादा मंदिरों में विकास कार्य कराया गया है। प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए योगी सरकार ने तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है। मथुरा जिले में अब तक 581 करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग ने सुविधाएं देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वो दिन अब दूर नहीं जब श्रीकृष्ण की नगरी में राधे-राधे होना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है। भाजपा रालोद का गठबंधन पहली बार लंबा चलने वाला है। उन्होंने खुटेल पट्टी की कुल देवी मां मंशा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कराने की भी मांग की। महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दिशा और दशा को बदलने काम किया जा रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री को हेमराज सिंह ने हल और विपिन सिंह प्रमुख ने स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा, उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह कुंतल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, सौंख चेयरमैन योगेश लंबरदार, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, सुरेश भगत, चेयरमैन जगवीर सिंह, बाबूलाल प्रमुख, राधेश्याम सिंह, प्रहलाद सिंह, हेमराज सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो 1: गांव ओढ़म में शिलान्यास करते पर्यटन एव संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह व अन्य 

फोटो 1: गांव ओढ़म में शिलान्यास करते पर्यटन एव संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह व अन्य 

फोटो 1: गांव ओढ़म में शिलान्यास करते पर्यटन एव संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह व अन्य 

फोटो 1: गांव ओढ़म में शिलान्यास करते पर्यटन एव संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह व अन्य 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed