फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The sole purpose of the Sangh is to create excellent personality: Mahavira

उत्कृष्ट व्यक्तित्व निर्माण ही संघ का एकमेव उद्देश्य : महावीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
The sole purpose of the Sangh is to create excellent personality: Mahavira
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर ने अपने भौगोलिक क्षेत्र में जगह-जगह संघ परिचय वर्ग आयोजित कर रहा है। उसी शृंखला में गायत्री नगर का वर्ग श्रीकृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर माधव कुंज पर हुआ। कार्यक्रम में समाज के नवीन बंधु जो संघ से नहीं जुड़े हैं। उनको आमंत्रित किया गया था, जिससे कि वह भी संघ के बारे में जान सकें।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता संघ के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख महावीर ने बताया कि सन 1925 से संघ निरंतर राष्ट्र एवं समाज सेवा के कार्य में लगा है। एक कार्य वह केवल व्यक्ति निर्माण के माध्यम से कर रहा है। व्यक्ति निर्माण के क्रम में उन्होंने संघ की शाखा को बताया, प्रथम सत्र में गढ़गीत अंकित एवं एकल गीत कृष्णार्जुन किया। अमृत वचन मयंक ने प्रस्तुत किया। शुभारंभ अधिकारियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में शाखा दर्शन कार्यक्रम हुआ। इसमें 1 घंटे की शाखा में योग, आसन, समता, खेल आदि कार्यक्रम रहे, जिसे वहां के आगंतुकों ने बहुत सराहा एवं शाखा के मुख्यशिक्षक विनोद रहे। समापन सत्र में महानगर के कार्यवाहक शिवकुमार ने आए नए बंधुओं की जिज्ञासा एवं प्रश्नों के उत्तर देते हुए शंकाओं का निवारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग कार्यकारिणी सदस्य लालचंद वासवानी, विजय बंटा , संजय, अमरीश, मनीष, दोजीराम, मदन गोपाल, चिन्मय, कार्तिक, मेघश्याम आदि मौजूद रहे। संचालन नगर के प्रचार प्रमुख गोविंद बिहारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed