फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The situation did not improve even after barricading, the health of the girl child and the old woman deteriorated

Mathura News: बैरिकेडिंग किए जाने के बाद भी नहीं सुधरे हालात, बच्ची व वृद्धा की बिगड़ी तबीयत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The situation did not improve even after barricading, the health of the girl child and the old woman deteriorated
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को भीड़ से हालात फिर से बिगड़ गए। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर में भारी भीड़ रही। भीड़ में फंसकर कई श्रद्धालुओं की तबीयत भी खराब हो गई। उन्हें मंदिर के एसी रूम में बैठाया गया, तब कहीं जाकर उन्हें आराम मिला।
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद भी मंदिर में भीड़ का दबाव कम नहीं हो पा रहा है। इसे कम करने के लिए जिला प्रशासन हर रोज नए-नए प्रयोग कर रहा है। पिछले दिनों दुकानों के आगे की गई बैरिकेडिंग के बाद बृहस्पतिवार को विद्यापीठ चौराहे से बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी के निकट तक समानांतर बैरिकेडिंग लगाई गई। शनिवार को बैरिकेडिंग लगाए जाने के बाद भी व्यवस्थाओं में कोई खास सुधार होता नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

बांकेबिहारी पुलिस चौकी तक तो लोग बैरिकेडिंग के माध्यम से लाइन लगाकर आए, लेकिन इसके बाद मंदिर की मुख्य गली से लेकर मंदिर के गेट नंबर तीन और दो तक बेतहाशा भीड़ हो गई। आपाधापी और धक्कामुक्की के बीच लोग मंदिर में दर्शन के लिए जाने को मजबूर थे। गलियों में भीड़ हिलोरे मार रही थी। भीड़ में फंसे बच्चे, वृद्धजन और महिलाएं दबाव को सहन करते हुए मंदिर तक पहुंचे। मंदिर के गेट पर भारी भीड़ का दबाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने व्यवस्थाओं को संभालने का प्रयास किया लेकिन सभी प्रयास भीड़ के आगे नाकाफी देखे गए। भीड़ के कारण मंदिर में एक 7 वर्ष की बालिका की तबीयत बिगड़ गई। मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड बच्ची को गोद में उठाकर ऊपरी मंजिल पर कार्यालय में ले गए और एसी में बैठाया और दवा दी। इसके बाद उसकी तबीयत में सुधार हो सका। वहीं बिहार के आरा निवासी माला देवी (60) की भी तबीयत खराब हो गई। यह देख परिजन उन्हें मंदिर परिसर में बनाए गए अस्थाई मेडिकल कैंप में ले गए। यहां डॉ. सचिन और फार्मासिस्ट देवेंद्र कटारा ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद एंबुलेंस से सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।


स्कूल वैन फंसी
प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शी योजना का खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बिना स्थानीय लोगों की सहमति के विद्यापीठ चौराहे से पुलिस चौकी तक समानांतर बैरिकेडिंग लगा दीं। इससे स्कूल की वैन भी मंदिर क्षेत्र में रहने वाले बच्चों के घरों तक नहीं पहुंच सकी। बच्चों को परेशानी हुई।

बैरिकेडिंग में घुस आई गाय
श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग दोपहर गाय घुस आई। इससे बैरिकेडिंग में चल रहे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed