Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The shehnai sound began with Devotthan.

Mathura News: देवोत्थान के साथ शुरू हो गईं शहनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The shehnai sound began with Devotthan.
बरात के लिए अभ्यास करते बैंण्ड मास्टर। संवाद
मथुरा। देवोत्थान एकादशी के साथ ही बैंड-बाजा-बरात की धूम शुरू हो गई है। शहर के ज्यादातर मैरिज होम, बैंकट हॉल और होटलों में बुकिंग हो चुकी हैं। बरातों में अब डीजे ऑन व्हील का चलन बढ़ गया है। वहीं बग्घियों की डिमांड में भी बढ़ोतरी हुई है। होटलों में शादियों का जिम्मा ज्यादातर इवेंट कंपनियां संभाल रही हैं।
विज्ञापन

चार माह के बाद शादियों का सीजन शुरू हो गया। नवंबर में 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर के बड़े सहालग हैं। ऐसे में बैंड, घोड़ा बग्घी से लेकर मैरिज होम और बैंकट हॉल वालों को फुर्सत नहीं है। दो नवंबर को ही शहर में 300 से ज्यादा विवाह समारोहों की बुकिंग हैं। महावर बैंड के आकाश महावर बताते हैं कि बैंड के कलाकार एक माह से लगातार रिहर्सल कर रहे हैं। नये गानों के साथ ही पुराने गानों का अभ्यास किया जा रहा है। बरातों में अब लोग डीजे ऑन व्हील की डिमांड कर रहे हैं। इसमें लाइटिंग के साथ ही डीजे लगा हुआ होता है। दूल्हे का नाम भी डीजे पर होता है। इसकी बुकिंग 50 से 60 हजार रुपये में हो रही है। इसके अलावा बरात में फैंसी आतिशबाजी, स्काई शॉट के अलावा फायर गन भी पसंद की जा रही हैं। फायर गन दूल्हा और दुल्हन चलाते हैं। विक्टोरिया बग्घी में फूलों की सजावट होती है, जबकि ई-बग्घी में बिजली की सजावट होती है। इसकी बुकिंग 40 से 45 हजार रुपये में की जा रही है।
विज्ञापन

यूपी वेडिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल बताते हैं कि होटलों से लेकर मैरिज होम तक सब अपने इंतजाम करने लगे हैं। शादी वालों को तो बस बजट देना होता है। फूलों की सजावट का क्रेज भी बढ़ा है। इसमें ज्यादातर फूल बाहर से मंगवाए जाते हैं। शादियों में आतिशबाजी, वरमाला के दौरान इवेंट की कई तरह की रेंज हैं। सभी अपने तरीके से बुकिंग करा चुके हैं। बाजारों में भी ज्वैलरी और उपहारों की दुकानों पर भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed