फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The schedule for board exams has been released, but the courses are still incomplete

Mathura News: बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम हुआ जारी, कोर्स अभी अधूरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The schedule for board exams has been released, but the courses are still incomplete
मथुरा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो चुका है। स्पष्ट है कि फरवरी माह में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद भी माध्यमिक शिक्षण संस्थान के स्कूल एवं कॉलेजों में अभी तक कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में छात्रों, अभिभावकों में चिंता बढ़ती जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के अंदर कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्स पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह में होंगी। बावजूद इसके कुछ स्कूल-कॉलेजों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का कोर्स पूरा नहीं है। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द कोर्स पूरा कराएं। समय कम होने के कारण विद्यालयों को नियमित कक्षाओं के साथ-साथ आवश्यकतानुसार अतिरिक्त क्लास भी संचालित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जवाबदेही तय की जा रही है और कोर्स प्रगति की रिपोर्ट हर सप्ताह शिक्षा विभाग को भेजनी होगी।
विज्ञापन

विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने पाया कि कई स्कूलों में अभी भी 20–30 प्रतिशत तक कोर्स शेष है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता। इसलिए सभी विद्यालय समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराएं और प्रैक्टिकल कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, स्कीम जारी होने के बाद छात्र भी तैयारी को लेकर गंभीर हो गए हैं। कई विद्यालयों में रिवीजन टेस्ट, मॉडल प्रश्न पत्र और पूर्व-परीक्षा अभ्यास शुरू कर दिए गए हैं। ताकि छात्र नए पैटर्न से परिचित हो सकें। अभिभावकों ने भी सरकार और विद्यालय प्रशासन से मांग की है कि कोर्स पूरा होते ही समय पर गाइडेंस और अभ्यास सामग्री उपलब्ध कराई जाए। शिक्षा विभाग का कहना है कि फरवरी में होने वाली परीक्षाएं पूरी तरह से नए दिशा-निर्देशों के अनुसार होंगी। इसलिए छात्रों को सजग रहते हुए अभी से नियमित अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed