फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Sanatani Hindu Unity Padyatra will have a positive impact not only on the three states but also on the entire country

Mathura News: सनातनी हिंदू एकता पदयात्रा से तीन प्रदेशों पर ही नहीं, देश पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The Sanatani Hindu Unity Padyatra will have a positive impact not only on the three states but also on the entire country
वृंदावन। ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के प्रवक्ता सुमंद कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दिल्ली से वृंदावन तक निकाली गई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा हिंदुओं को एकजुटता का संदेश देने वाली ऐतिहासिक यात्रा रही। इसका सकारात्मक प्रभाव न सिर्फ दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सनातनियों पर पड़ेगा, बल्कि देश का सनातनी हिंदू एकजुट होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रा के समापन समारोह में सभी बृजवासी उस वक्त भावुक होकर तालियां बजाने लगे जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ब्रजवासियों की प्रशंसा करते हुए दृष्टि से देवालय न्यास की संरक्षक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री को दंडवत किया। यह देखकर मृदुल कांत शास्त्री ने भी उनको प्रणाम किया। यह देख सभी ब्रजवासी भाव विह्वल हो गए।
विज्ञापन

धीरेंद्र कृष्ण शास़्त्री ने ब्रजवासियों के सहयोग को अविस्मरणीय बताते हुए आजीवर ब्रजवासियों का ऋणी रहने की बात कही। वहीं आचार्य मृदुलकांत शास़्त्री ने कहा कि पुलिस और धर्माचार्यों के बीच धक्कामुक्की और तनातनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे तूल न दिया जाए। श्रद्धालुओं की भीड़ इस घटना का बड़ा कारण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed