फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The saints passed the proposal for the construction of the temple and corridor by voice vote

संतों ने ध्वनिमत से किया मंदिर और कॉरिडोर निर्माण का प्रस्ताव पारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
The saints passed the proposal for the construction of the temple and corridor by voice vote
वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वाराणसी की तरह कॉरिडोर निर्माण के लिए संतों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया है। बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के तत्वावधान में चित्रकूट आश्रम में संत सभा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप एडवोकेट ने बताया कि मंदिर निर्माण में सभी संतों का सहयोग अपेक्षित है। सभी संत, महंतों और महापुरुष के हस्ताक्षर से युक्त एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी को लिखा जाए, जिसमें मंदिर के निर्माण और कॉरिडोर के निर्माण के लिए अनुरोध किया जाएगा। सभा में न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट को संतों ने विराट हिंदू महानायक उपाधि से सम्मानित किया।
विज्ञापन

मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि जैसे रामलला का मंदिर बना है, ऐसे ही हमारे ठाकुर श्रीकृष्ण का मंदिर भी बनाया जाए। डॉ. आदित्यानंद ने कहा कि ठाकुर श्रीकृष्ण हमारे आराध्य हैं। उनके मंदिर के निर्माण के लिए संतों की अग्रणी भूमिका होगी। आचार्य बद्रीश ने कहा कि मंदिर निर्माण में सभी ब्रजवासियों का योगदान मिलेगा। डॉ. सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि मंदिर का निर्माण बहुत ही भव्य होगा। गोरखपुर महिला पीठाधीश्वर मधुरा राजप्पा ने कहा कि मंदिर के निर्माण के लिए पूरे भारत वर्ष में एक जन आंदोलन की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पीपापीठाधीश्वर बलराम दास बाबा ने कहा कि ब्रज से हम सभी संत मिलकर आह्वान करते हैं कि इस पुनीत कार्य में सभी तन, मन और धन से अपना योगदान दें। स्वामी गोविंदानंद तीर्थ, महामंडलेश्वर विजय भैया, महामंडलेश्वर नवलगिरी, डॉ. आदित्यानंद महाराज ने भी विचार रखे। सभा में सभी ने शपथ ली कि मंदिर एवं कॉरिडोर के निर्माण में तन, मन, धन और जन से पूर्णरूप से सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में श्रीकांत रामजनकर महाराष्ट्र, डॉ. राधाकांत आचार्य, कविचंद दास, महामंडलेश्वर परमेश्वर दास त्यागी, श्याम सुंदर ब्रजवासी, भरत दास, डॉ. सत्यमित्रानंद, संत मोनीशरण, जगन्नाथ अधिकारी, रामविलास चतुर्वेदी, संजय पाराशर, नीलम गोस्वामी, ममता शर्मा, महिमा शर्मा, कंचन झा, सुभाष चौधरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed