{"_id":"69051c8a19ab504d3107d98e","slug":"the-run-for-unity-saw-enthusiasm-mathura-news-c-369-1-mt11009-138070-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रन फॉर यूनिटी में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रन फॉर यूनिटी में दिखा उत्साह
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायणह।
मथुरा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली गई रन फॉर यूनिटी पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक व अधिकारियों के साथ बच्चे भी दौड़े। पदयात्रा सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। यहां सभी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया।
रेलवे मैदान में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना देखा था, आज उसी दिशा में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र एकता को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय एकता के स्तंभ हैं। , उनके विचार और कर्म आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि यह पदयात्रा एक दौड़ नहीं बल्कि एकता, संगठन और समर्पण का प्रतीक है। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। इस दौरान सांसद तेजवीर सिंह, विधायक मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, एमएलसी ठा. ओमप्रकाश, सीडीओ मनीष मीना, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पवन हिंडोल, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, महानगर मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, विजय शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे।
एसएसपी भी दौड़े
एसएसपी श्लोक कुमार, सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी के साथ कई अधिकारियों ने यूनिटी मार्च में दौड़ लगाकर राष्ट्र की एकता का संदेश दिया।
पदक विजेता सम्मानित
शहर में अलग-अलग स्थानों पर निकाली गई पदयात्रा में लोग हाथों में तिरंगा थामकर चले। धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें बॉलीबॉल में सूरज चौधरी, एथलेटिक्स में अमित कुमार, सोनिया उपाध्याय, रोलर स्केटिंग में आदर्श प्रताप सिंह समेत अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद
मथुरा। कांग्रेसियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। होलीगेट सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रूपा लवानिया ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इंदिरा गांधी ने राष्ट्र की सुरक्षा और गौरव के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। श्रद्धांजलि सभा में वैध मनोज गौड़, विक्रम वाल्मिकी, प्रेम शंकर शर्मा, रमेश कश्यप, महेश चौबे, राखी चौहान, अनिल खरे, हाशिम हुमेर, दिलशाद खान, अजीम शाह और कुलदीप चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद