{"_id":"6543f32d47b10ab0d20f40d4","slug":"the-roads-of-bihariji-and-his-birthplace-will-be-illuminated-with-led-lights-mathura-news-c-369-1-mt11001-3031-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एलईडी लाइटों से जगमगाएंगे बिहारीजी और जन्मस्थान के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एलईडी लाइटों से जगमगाएंगे बिहारीजी और जन्मस्थान के रास्ते
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े सभी मार्ग एलईडी लाइटों से जगमग होंगे।
इन मार्गों के किनारे लगे वृक्षों पर भी रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना में तीन प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है। इसके अलावा दोनों ही प्रमुख मंदिरों से जुड़े मार्गों और गलियों की दीवारों को कृष्णा थीम पर सजाया जाएगा।
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण हाईवे से श्रीकृष्ण जन्मस्थान और श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक जाने वाले मार्गों को आकर्षक बनाने जा रहा है। इसके लिए छटीकरा से ओमेक्स सिटी तक, चैतन्य विहार 100 फुटा रोड वृंदावन ग्रीन बेल्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रवेश मार्ग को चयनित किया गया है। नगरीय अवस्थापना निधि से इन मार्गों के किनारे वृक्षों पर एलईडी लगाई जाएंगी। इन लाइटों की खूबसूरती ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को लुभाएंगी।
इसके अलावा श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली संख्या 2,3,4,5 के 1568 वर्ग मीटर तथा वृंदावन परिक्रमा मार्ग की 2200 वर्ग मीटर दीवारों पर कृष्णा थीम के अनुरूप पेंटिंग की जाएगीं। विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार नेे बताया कि इस प्रोजेक्ट की स्वीकृति हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू कर दिए जाएगा।
विज्ञापन
हरि निकुंज तिराहा पर लगेंगे फव्वारे
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण जल्द ही वृंदावन के हरि निकुंज तिराहा पर फव्वारे लगाएंगा। हरि निकुंज तिराहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकट छटीकरा मार्ग पर स्थित है। इसके अलावा जवाहर बाग में लाइट एंड साउंड सिस्टम की स्थापना की जाएगी। इन दोनों परियोजनाओं पर भी अवस्थापना निधि के तहत धनराशि खर्च की जाएगी।