फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The road from Surir to the pontoon bridge is covered in thick mud.

Mathura News: सुरीर से पेंटून पुल तक रास्ते में भरी कीचड़, ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The road from Surir to the pontoon bridge is covered in thick mud.
गांव औहावा -स्यारहा के मध्य बने पेंटून पुल को जाने वाले रास्ते पर कीचड।

विज्ञापन
टैंटीगांव। सुरीर से औहाव-स्यारहा के बीच पेंटून पुल तक रास्ते में बारिश के चलते कीचड़ हो गई है। इसके कारण यहां से वाहन निकलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर जगह-जगह पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों का आरोप है कि इस समस्या पर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है।

एक माह पहले औहावा-स्यारहा के बीच यमुना नदी पर पेंटून पुल बनाया गया था। इस पुल से मांट और छाता विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों वाहनों का रोजाना आना-जाना होता है, लेकिन पुल के दोनों ओर का रास्ता कच्चा है। लिहाजा बारिश के कारण यहां हर बार कीचड़ जैसे हालात हो जाते हैं। शनिवार रात को हुई बारिश के कारण यहां हालात नारकीय हो गए हैं। गांव वालों का कहना है कि ईंट भट्ठे होेने के कारण इन रास्तों को दिनभर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी चलते हैं, जिसके कारण और ज्यादा कीचड़ हो जाती है। रास्ते की दिक्कत के कारण गांव बैकुंठपुर, नगला औहावा, नगला मौजी, नगला फौदा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव कर्नल सिकरवार का कहना है कि पेंटून पुल से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। शिकायत के बावजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर महावीर स्वामी ने कहा कि औहावा-स्यारहा पुल से आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed