{"_id":"683ca37d31b1976227009914","slug":"the-report-of-assault-and-robbery-was-filed-on-the-courts-order-mathura-news-c-369-1-mt11002-130466-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई मारपीट और लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई मारपीट और लूट की रिपोर्ट
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली के चाहकठौती कुआं में 30 मार्च को आधा दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर युवती और उसके परिजन को पीटा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
चाहकठौती कुआं निवासी सायरा ने बताया कि 30 मार्च की दोपहर वह परिवार के साथ बैठी थीं, तभी दरेसी रोड परचून गली निवासी मो. रिजवान उर्फ मुल्ला, खारी कुआं निवासी राजू उर्फ रज्जू कुरैशी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आए। सभी ने आते ही गाली देना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ और माता-पिता और भाई को पीटा। इस दौरान एक हमलावर ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन भी तोड़ ली।
आरोप है कि पुलिस ने मेडिकल तो कराया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 9 अप्रैल को एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 5 मई को उन्होंने एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।