फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Registrar of Societies issued a notice to the Mathura Tax Bar Association.

Mathura News: रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटी ने दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन को दिया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The Registrar of Societies issued a notice to the Mathura Tax Bar Association.
मथुरा। दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यकाल और संविधान को लेकर विवाद उठ खड़ा हो गया है। महामंत्री कृष्ण मुरारी वर्मा ने सोसाइटी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि अध्यक्ष योगेश वर्मा द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है और उनके अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कृष्ण मुरारी वर्मा ने यह भी कहा कि अध्यक्ष द्वारा संविधान की जानकारी छिपाई जा रही है और बिना किसी संविधान संशोधन या वैधानिक कार्यकारिणी की संस्तुति के दोबारा चुनाव कराया जा रहा है। शिकायत के बाद अध्यक्ष योगेश वर्मा ने एक कार्यकारिणी की सूची रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा कराई। इससे सदस्यों को भ्रमित करते हुए यह बताया गया कि यह सूची पंजीकृत है। रजिस्ट्रार कार्यालय ने इस मामले का संज्ञान लिया और नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया है कि निर्वाचित कार्यकारिणी को मार्च 2024 में रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। इसके आधार पर संस्था का नवीनीकरण हुआ और कृष्ण मुरारी वर्मा को महामंत्री घोषित किया गया था, लेकिन इसके बाद दो साल के भीतर एक अन्य कार्यकारिणी की सूची पेश की गई।
विज्ञापन

इसमें संतोष भोजवाल को महामंत्री बताया गया तो इसका आधार क्या था। नोटिस में यह भी पूछा गया है कि जब संविधान में कार्यकाल पांच वर्ष का निर्धारित है तो बिना संविधान में संशोधन किए कैसे समयपूर्व कोई कार्यकारिणी निर्वाचित की जा सकती है। रजिस्ट्रार कार्यालय ने यह भी जानकारी प्राप्त की है कि अध्यक्ष योगेश वर्मा ने अवैध कार्यकारिणी की सूची तैयार कर चुनाव कराने का प्रयास किया है, जो कि संविधान के विरुद्ध है और इसका विधिक अस्तित्व भी संदेहास्पद है। रजिस्ट्रार कार्यालय ने उचित स्पष्टीकरण और दस्तावेज़ प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया है। वहीं अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि चुनाव संविधान के अनुसार हो रहा है। सोसाइटी से जो नोटिस मिला है उसका अवलोकन किया जा रहा है। जल्द ही स्पष्टीकरण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष की मां की तबीयत खराब, टला चुनाव
दि टैक्स बार एसोसिएशन का शुक्रवार की शाम को होने वाला चुनाव टल गया। अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम को कोषाध्यक्ष हर्षल शर्मा की माताजी प्रभा शर्मा को हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, इसके चलते चुनाव टल गया। अब फरवरी के बाद चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed