फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The railings installed in the back courtyard of the Shri Banke Bihari Temple were removed after flaws were discovered.

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पिछले चौक में लगी रेलिंग खामियां मिलने पर हटाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The railings installed in the back courtyard of the Shri Banke Bihari Temple were removed after flaws were discovered.
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मेरठ की एजेंसी द्वारा पीछे के चौक में लगाई स्टील की रेलिंग को शुक्रवार रात हटा दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मिली खामियों के साथ ही तकनीकी सुधार के बाद फिर से इन रेलिंग लगाई जाएगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य के निरीक्षण के बाद ये फैसला लिया गया। रेलिंग की डिजाइन में बदलाव और सुधार करने के बाद फिर से इन्हें लगाया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के साथ श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराने के लिए मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार के निर्देश पर आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की टीम के सर्वे किया था, जिसके बाद मंदिर में रेलिंग लगाने का कार्य शुरू हुआ। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए नक्शे के बाद मेरठ की कार्यदायी संस्था कनिका कंस्ट्रक्शन ने लोक निर्माण विभाग और मंदिर प्रबंधन की निगरानी में रेलिंग का काम शुरू किया। मंदिर के प्रवेश द्वार तीन से लेकर पीछे के चौक में रेलिंग लगाई गईं। हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने रेलिंग व्यवस्था का जायजा लिया। इसमें उन्होंने कई तकनीकी खामियां पाईं, जिसके बाद पीछे के चौक में लगी रेलिंग को शुक्रवार रात हटाया गया।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत एवं हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि रेलिंग में कई तकनीकी खामियां देखी गईं हैं। रेलिंग की डिजाइन में भी बदलाव किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुधार किया जाएगा। रेलिंग में लगी क्लिप के बीच का गैप भी खत्म किया जाएगा। रेलिंग में दो पाइप लगे हैं। जबकि इसमें तीन पाइप लगने हैं। इसके अलावा चार इंच का बुश पर्याप्त है, जबकि इसमें 12 इंच की रेलिंग को जोड़ने के लिए बुश लगा है। इस तरह के सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जो रेगिंल बन गईं हैं, उनमें सुधार कर फिर से लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed