फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The PRV brought the child to the police station.

Mathura News: बच्चे को थाने लेकर आई पीआरवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The PRV brought the child to the police station.
वृंदावन। मोबाइल चोरी के आरोप में एक बच्चे को पीआरवी थाने लेकर पहुंची तो पीछे से उसके परिजन भी पहुंच गए। थाने पर रोते-रोते बच्चे की मौसी की तबीयत बिगड़ गई। थाने पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं था। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद बच्चे को छोड़ दिया।
विज्ञापन

दिल्ली भजनपुरा निवासी महिला श्रद्धालु सरोज का पर्स गौतमपाड़ा की गली के सामने बंदर ले गया था। उसमें रखे मोबाइल को बंदर ने तोड़ दिया। तभी छाता रांधेरा से दो दिन के लिए अपने ननिहाल गौतमपाड़ा में आए 12 साल के बच्चे ने बंदर से मोबाइल ले लिया और महिला को वापस दिला दिया। चूंकि मोबाइल टूट गया था तो महिला श्रद्धालु ने बच्चे को मोबाइल की मरम्मत कराने के लिए भेज दिया। इसी बीच दिल्ली की एक अन्य महिला का फोन भी चोरी हो गया।
विज्ञापन

श्रद्धालु द्वारा 112 नंबर पर शिकायत करने पर पहुंची पीआरवी में तैनात पुलिस की टीम उसी बच्चे को मोबाइल चोरी के शक में कोतवाली ले गई। इस पर उसकी मां और मौसी भी कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बच्चा दो दिन के लिए छाता से ननिहाल में गृहप्रवेश में शामिल होने के लिए आया है। उसने मोबाइल चोरी नहीं की है। रोते राेते मां ने सिर दिवार में मार लिया तो मौसी ने भी हंगामा कर दिया और फिर बेहोश हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed