फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The primary school gate did not open until 9 a.m.

Mathura News: सुबह 9 बजे तक नहीं खुला प्राथमिक विद्यालय का गेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The primary school gate did not open until 9 a.m.
गांव मदनपुर में प्राथमिक विद्यालय का  गेट बंद होने से बाहर खड़े छात्र छात्राएं
बलदेव। गांव मदनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का गेट मंगलवार सुबह 9 बजे तक नहीं खुलने से छात्र-छात्राएं बाहर खड़े रहे। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है विद्यालय में शिक्षकों के आने व जाने का कोई समय तय नहीं है। वे देर से आते हैं और जल्दी चले जाते हैं। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासी रामनिवास, पूर्व प्रधान साहब सिंह, श्याम सुंदर ने बताया कि 11 जुलाई, 1 अगस्त, 24 सितंबर को भी शिक्षकों के देर से आने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया कि विद्यालय में आठ शिक्षक-शिक्षिका हैं लेकिन एक-दो ही समय पर विद्यालय आते हैं। प्रमोद कुमार, महावीर सिंह, भीमरतन ने कहा कि इस अव्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed