फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The police have expanded their investigation into the viral video case, including those who made it viral

Mathura News: वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया, वायरल करने वालों पर भी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The police have expanded their investigation into the viral video case, including those who made it viral
वृंदावन। नगर में सोशल मीडिया पर वायरल अश्लील वीडियो के मामले में वीडियो बनाने वाले के साथ-साथ वीडियो को वायरल करने वालों की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी है। उधर कोतवाली में महिला दरोगा ने इस मामले में सामने आई एक पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस की साइबर सेल किन सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो वायरल करने के साथ ही उससे होने वाली आय का भी पता लगाएगी। इसके लिए आरोपियों के बैंक अकाउंट भी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन


केसी घाट के आरोपी युवक प्रिंस ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। सीओ सदर के निर्देशन में जहां दो टीमें आरोपियों की तलाश में रवाना हो गई हैं। वहीं साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की साइबर टीम इस मामले में कितने अकाउंट एक्टिव हुए और किन लोगों के अकाउंट से वीडियो वायरल की गई और वीडियो वायरल करने और लेनदेन करने से किन लोगों की कितनी आय हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। इस मामले में न सिर्फ वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वाले, बल्कि इस कार्य में संलिप्त अन्य लोगों को भी पुलिस ने जांच के दायरे में ले लिया है।
विज्ञापन

इधर शादी का झांसा देकर उसे मथुरा के कैफे में लेकर अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये की मांग करने व मांग पूरी न होने पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाने वाली पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए कोतवाली में महिला उप निरीक्षक ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी युवक की मां भी घर का ताला लगाकर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने के मामले में टीमें लगी है। जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed