फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The police did not open the chain for the ambulance, the patient kept agonizing

पुलिस ने एंबुलेंस के लिए नहीं खोली जंजीर, तड़फता रहा मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
The police did not open the chain for the ambulance, the patient kept agonizing
गोवर्धन (मथुरा)। पुलिस का मानवता को शर्मसार करते हुए मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को रोक दिया। करीब २० मिनट तक मरीज उसमें तड़पता रहा। पुलिसकर्मी एनजीटी के नो व्हीकल जोन का हवाला देते रहे। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात एक एंबुलेंस मरीज को लेकर आन्यौर के भीमनगर जा रही थी। पुलिस ने दानघाटी मंदिर के पास आन्यौर मार्ग पर जंजीर से आगे नहीं बढ़ने दिया। 20 मिनट तक एंबुलेंस सायरन बजाती रही। पुलिसकर्मियों ने मरीज के तीमारदारों को एनजीटी न्यायालय के नो व्हीकल जोन आदेश का पाठ पढ़ा दिया। एंबुलेंस वापस लौट गई।
विज्ञापन

गंगा प्रसाद कौशिक, रोहित गोस्वामी ने बताया कि एंबुलेंस को पुलिस ने जंजीर लगा कर रोक दिया, जबकि स्कॉर्पियो, सफारी गाड़ियों को पुलिसकर्मी रुपये लेकर निकाल देते हैं। थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसी के चलते एंबुलेंस को रोका गया है। यहां क्या नियम हैं इसकी जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी ने जंजीर लगा कर परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध करने के नहीं दिए हैं आदेश
गिरिराज सरंक्षण समिति की ओर से एनजीटी न्यायालय में याचिकाकर्ता आंनद गोपाल दास ने बताया कि एनजीटी न्यायालय ने परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित करने का आदेश दिया था, लेकिन उससे पहले रिंग रोड, सर्विस रोड बनाने के आदेश प्रशासन को दिए थे, लेकिन प्रशासन खुद अपनी जिम्मेदारियों से बच रहा है। उन्होंने कहा कि एनजीटी न्यायालय का परिक्रमा मार्ग पर जंजीर लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने का कोई आदेश नहीं है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed