{"_id":"65147af9388a43e3db0cb0d4","slug":"the-person-who-hatched-a-conspiracy-and-committed-murder-did-not-get-bail-mathura-news-c-29-1-noi1022-139384-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: षड्यंत्र रचकर हत्या करने वाले को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: षड्यंत्र रचकर हत्या करने वाले को नहीं मिली जमानत
विज्ञापन
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव में चौकीदार की हत्या मामले में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को अदालत से राहत नहीं मिली है। जिला जज ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
डीजीसी क्राइम शिवराम सिंह के अनुसार थाना जैंत में भूरी सिंह पुत्र खुशीराम निवासी गांव नायरा थाना बरसाना ने रिपोर्ट में बताया था कि उसका भाई मोती, रियल एस्टेट कंपनी के कार्यालय में चौकीदार का कार्य करता था। 13 जुलाई 2023 को अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले में कल्लू, सुमित, नितिन, गुरमीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके विरुद्ध षड्यंत्र रचकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। आरोपी सुमित यादव पुत्र सत्यपाल निवासी पलवल ने जिला जज आशीष गर्ग की अदालत में जमानत याचिका लगाई, जिसे खारिज कर दिया गया।
बार चुनाव: पहले दिन 28 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
मथुरा। बार एसोसिएशन के 6 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए पहले दिन अलग-अलग पदों के लिए 28 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरकर बौहरे कन्हैयालाल सभागार में जमा करवाए। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों संग कचहरी परिसर पर रैली भी निकाली। बार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मदन गोपाल सिंह, त्रिलोकचंद शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, कन्हैया लाल शर्मा, राघवेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर विमल कुमार यादव, गिर्राज सिंह बघेल, उमेश चंद्र शर्मा, मदन मोहन पांडे, सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, भानु प्रकाश गौतम, देवेंद्र सिंह इंसान ने, सचिव पद पर भानु प्रताप सिंह, गोपाल गौतम आई, विक्रम सिंह, शिव कुमार लवानिया ने, संयुक्त सचिव पद पर दीपक गुप्ता, नोवल तोमर, सुनील शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुशील सागर, रुचि गौतम ने, ऑडिटर पद पर यशवंत सिंह, देवकीनंदन शर्मा, मधु भार्गव और कोषाध्यक्ष पद पर बृजेश शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।