फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The person who broke the glass of the car and stole jewellery and cash was caught, his partner is missing

Mathura News: कार का शीशा तोड़कर आभूषण, नकदी चुराने वाला पकड़ा, साथी गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The person who broke the glass of the car and stole jewellery and cash was caught, his partner is missing
मथुरा। कोसीकलां में कार से सामान चोरी करने के आरोप में पकड़ा आरोपी जितेंद्र।  - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर कोटवन के समीप तीन माह पूर्व एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी रेलवे इंजीनियर की कार का शीशा तोड़कर आभूषण तथा नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग जाने में सफल रहा। आरोपी के कब्जे से एक बाइक और 72 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी शोभित भारद्वाज कोसीकलां में रेलवे में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। 8 जून को नोएडा से वापस आते समय कोटवन के समीप एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी कार का पीछे का कांच तोड़कर चोर कार में रखे बैग से एक जोड़ी सोने के झुमके, तीन सोने की चैन और एक जोड़ी चांदी की पायल समेत 45 हजार की नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल की टीम ने रविवार की शाम को राजमार्ग पर कोटवन चौकी के समीप से हरियाणा में जींद जिले के निवासी जितेंद्र को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी हिसार निवासी संदीप भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
सीओ ने बताया कि 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखने के बाद आरोपी की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने बताया कि वह और उसका साथी संदीप गाड़ियों से सामान चुराने की घटनाओं को अंजाम देते थे। राजमार्ग किनारे जिन होटलों पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं होते हैं, वहां खड़ी गाड़ियों को टारगेट करना आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed