{"_id":"659069b0995e557f0f037167","slug":"the-path-to-construction-of-temples-in-mathura-and-kashi-will-be-found-through-court-not-through-struggle-mathura-news-c-29-1-noi1022-178391-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संघर्ष से नहीं न्यायालय से मिलेगा मथुरा व काशी में मंदिर निर्माण का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संघर्ष से नहीं न्यायालय से मिलेगा मथुरा व काशी में मंदिर निर्माण का मार्ग
विज्ञापन
वृंदावन। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि रामजन्म भूमि के बाद अब काशी और मथुरा का मामला न्यायालय में है। पूरा विश्वास है कि दोनों मुकदमे जीतेंगे। वे शनिवार को वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा के 60वें जन्मोत्वस के उपलक्ष्य में आयोजित षष्ठी पूर्ति महोत्सव में शिरकत करने आए थे। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे,वहीं सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वात्सल्य ग्राम में बालिका सैनिक स्कूल का लोकार्पण करेंगे।
उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि जैसे आज देशवासियों को 22 जनवरी को अयोध्या बुला रहे हैं, वैसा मौका मथुरा और काशी के लिए भी आएगा। जिस तरह राम जन्मभूमि के लिए हिंदुओं को सैकड़ों वर्ष संघर्ष करना पड़ा, अब उस तरह के संघर्ष की आवश्यकता नहीं है। श्रीकृष्ण जन्म भूमि ईदगाह मामले में हाईकोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर सहमति जताई है। दोनों ही जगह मंदिर बनने का रास्ता न्यायालय से ही निकलेगा।
जन्मभूमि से जुड़े सभी केस हाईकोर्ट में चलेंगे। अयोध्या में निमंत्रण को लेकर हो रही राजनीति पर कहा कि इसमें जो बड़े राजनीतिक दल हैं उनके अध्यक्षों को आमंत्रित किया है। कांग्रेस संसदीय बोर्ड की चेयरमैन सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता अधीर रंजन को भीबुलाया है। शरद पवार उन लोगों की सूची में हैं, जिन्हें बुलाना तय किया है।