फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Panchayat Continued for Three Days, But the Bride Refused to Yield

Mathura News: 3 दिन चली पंचायत लेकिन नहीं मानी दुल्हन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The Panchayat Continued for Three Days, But the Bride Refused to Yield
कोसीकला। नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन के ससुराल जाने से मना करने के मामले में तीन दिन तक पंचायत चली। बावजूद बात नहीं बन सकी। दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे के साथ जाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद वर पक्ष ने खर्चों की भरपाई कर माफी मांगी और वापस चले गए।
विज्ञापन

शेरगढ़ रोड स्थित एक मैरिज होम में राजस्थान से बरात आई थी। सुबह पलकाचार की रस्म के लिए दूल्हा और दुल्हन को लेकर परिजन पहुंचे। दूल्हे को नशे में धुत देखकर दुल्हन ने उसके साथ ससुराल जाने से मना कर दिया। मामले को लेकर तीन दिन तक गांव में पंचायत का दौर चला। दूल्हे ने भी अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी और भविष्य में कभी भी नशा न करने की कसम खाई। बावजूद इसके दुल्हन का दिल नहीं पसीजा। उसका तर्क था कि शादी वाले दिन भी जो व्यक्ति नशा कर सकता है तो वह उसके साथ अपने जीवन को बर्बाद नहीं करना चाहती। पंचायत ने वर पक्ष को शादी के खर्च को देने का फैसला सुनाया। इसके बाद दूल्हा परिजन सहित गांव से बिना दुल्हन के लौट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed