फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The news of wife's death by jumping from the third floor turned out to be false

Mathura News: पत्नी की तीसरी मंजिल से कूदकर मौत की सूचना झूठी निकली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The news of wife's death by jumping from the third floor turned out to be false
कोसीकलां। पति द्वारा पत्नी की तीसरी मंजिल से कूदकर मौत की झूठी सूचना दिए जाने से मायका पक्ष में अफरा-तफरी मच गयी। मायके पक्ष के लोग कोसी आ गए और अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर जान में जान आई। पुलिस ने आरोपी पति का चालान कर दिया।
विज्ञापन


पांच हवेली बिहारीपुरा निवासी विवेक अग्रवाल ने सोमवार की शाम मोबाइल से अपने ससुरालिजनों को फरीदाबाद सूचना दी कि पत्नी काजल की तीसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। काजल के परिजन रात्रि में 3-4 कार में सवार होकर कोसी आ गए।
विज्ञापन


सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस भी वहां पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। पुलिस का कहना था कि पति-पत्नी के मध्य घरेलू विवाद हो गया। परिजन काजल को अपने साथ ले गए। पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति विवेक का पुलिस ने चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed