{"_id":"6abea80fad412f194b0ca2c7","slug":"the-new-station-building-will-be-built-on-4860-square-meters-mathura-news-c-160-1-sagr1034-107242-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 28.83 करोड़ से होगा कोसीकलां रेलवे स्टेशन का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 28.83 करोड़ से होगा कोसीकलां रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
विज्ञापन
कोसीकलां। स्थानीय रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना में 28.83 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा। पिछले करीब दो साल से रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने का काम चल रहा है। अब निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और स्टेशन का नया रूप दिखाई देने लगा है। इसका मकसद यात्रियों को पहले से ज्यादा अच्छी सुविधाएं देना है।
स्टेशन के पुनर्विकास के तहत लगभग 4860 वर्गमीटर क्षेत्रफल में नई स्टेशन बिल्डिंग और करीब 3334 वर्गमीटर में सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया जा रहा है। यात्रियों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से फुट ओवर ब्रिज और करीब 94 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट का निर्माण और एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं स्टेशन पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कोच डिस्प्ले सिस्टम, डिजिटल घड़ी, हेल्प बूथ और टिकटिंग सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। टिकट काउंटरों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लो एवं हाई टिकट बूथ बनाए जाएंगे। स्टेशन पर व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से स्टैंडर्ड रैंप, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय समेत वाटर बूथ, सब-वे और अन्य यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य भी प्रगति पर हैं।
-- --
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद रेलवे स्टेशन का स्वरूप आधुनिक एवं आकर्षक होगा। साथ ही यात्रियों को बेहतर और सुविधा उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव मिल सकेगा।
विज्ञापन
- संजय गौतम, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा मंडल।