फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The murder was committed by strangulation after a dispute over financial transactions

Mathura News: लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद गला दबाकर की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The murder was committed by strangulation after a dispute over financial transactions
वृंदावन। श्रीजी मुंकुदम गेस्ट हाउस में पंजाब की युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। संचालक से उसका लेनदेन का विवाद था। वह पहले ही संचालक के साथ गेस्ट हाउस पर आ चुकी थी। वह काफी समय से उसके संपर्क में थी। परिजन ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुष्पांजलि बैंकुठ फेस वन के श्रीजी मुकुंदम गेस्ट के द्वितीय तल पर बने कमरे के बाथरूम में पंजाब के फजाल्किा की रहने वाली सुनीता रानी का शव मिला था। उसके गले में चोट के निशान थे, जिससे हत्या करना प्रतीत हो रहा था। गेस्ट हाउस संचालक सुनील शर्मा उसको लेकर आया था, वह घटना के बाद से गायब था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसके दोस्त ने उससे परिचय कराया था। वह अपने पति को छोड़कर रह रही थी। परिजन से भी उससे कोई मतलब नहीं था।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि परिजनो ने उससे नाता तोड़ दिया है। इस पर उसने उससे संपर्क बढ़ा लिया और कई बार उसे गेस्ट हाउस पर लेकर आ जाता था। कई बार उसे वृंदावन के बाहर भी लेकर गया। वह पैसे की डिमांड कर रही थी। इस बात पर बवाल हुआ। वह चीखने चिल्लाने लगी तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद वह डर गया और वहां से कमरे में ताला डालकर भा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed