फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The municipal corporation's bulldozer roared into action at Govardhan and Mandi Chowk.

Mathura News: गोवर्धन व मंडी चौराहे पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation's bulldozer roared into action at Govardhan and Mandi Chowk.
मंडी चौराहे पर कार्रवाई करती निगम की टीम व मौजूद नगर आयुक्त जग प्रवेश और पुलिस बल।
मथुरा। गोवर्धन चौराहे से मंडी चौराहे तक यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर बुधवार को नगर निगम का बुलडोजर गरजा। स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कराया और फुटपाथों रखे सामान को जब्त किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान सीओ सिटी, सीओ रिफाइनरी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया इन दोनों चौराहों पर जाम की समस्या रहती है। इसके समाधान के लिए मंडी और गोवर्धन चौराहा को चौड़ा किया जाएगा। बुधवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ गोवर्धन चौराहे से मंडी चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया। फुटपाथों पर लगाए गए स्टॉल, ठेले, खोखे और अस्थायी शेड को ध्वस्त कराया। कई दुकानदारों का सामान जब्त किया। निगम की कार्रवाई देख कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेट लिया। दुकानदारों ने आक्रोश भी व्यक्त किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त जग प्रवेश ने व्यापारियों से कहा कि वह सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। दुकान का सामान सीमित स्थान पर रखें ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो। चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़कों से हटेंगे बिजली के खंभे व ट्रांसफाॅर्मर
यातायात व्यवस्था में कोई ट्रांसफाॅर्मर या बिजली का खंभा बाधा बन रहा है तो उसे भी हटाया जाएगा। यहां से ठेल-ढकेल हटाकर उन्हें वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किया जाएगा। नरहौली पुल पर दिन भर जाम की स्थिति बनती है, ऐसे में नरहौली गांव के सामने का कट बंद किया जाएगा। नगर निगम, यातायात पुलिस और एमवीडीए ने मिलकर मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की योजना बनाई है।

--
ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन
यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर रहे ई-रिक्शा व ऑटो वालों पर लगाम कसी जा रही है। इससे गुस्साए चालकों ने ई-रिक्शा संचालन समिति के बैनर तले डीएम, एसएसपी और नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अवैध तरीके से वार्षिक शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। वहीं नगर आयुक्त ने बुधवार को समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया है। नगर निगम ने तिपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अब तक 118 तिपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। बुधवार को वृंदावन में 42 और मथुरा में पांच ई-रिक्शा व ऑटो चालकों ने रजिस्ट्रेशन कराया गया है। वृंदावन में छह और मथुरा में 10 रूट निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed