Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The MP demanded the construction of six power substations.

Mathura News: सांसद ने छह विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की मांग उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The MP demanded the construction of six power substations.
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने जिलाधिकारी सीपी सिंह और विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग को भेजे पत्र में विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत के 10 कार्य कराने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें छटीकरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना क्षेत्र शामिल हैं। निगम ने सांसद का पत्र मिलने के बाद क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की जानकारी भी उन्हें दी है।
विज्ञापन

सांसद हेमा मालिनी ने अधिकारियों को भेजे पत्र में छटीकरा मार्ग पर कमल मंदिर के पीछे, आवास विकास की कॉलोनी में 132 उपकेंद्र निर्माण, वृंदावन के राजपुर और सुनरख बांगर में 33 केवीए का सब स्टेशन, गोवर्धन टाउन के डीग रोड पर 33 केवी सब स्टेशन, बरसाना टाउन में 33 केवी सब स्टेशन, सुनरख बांगर में 33 केवी सब स्टेशन और राल में 33 केवी सब स्टेशन निर्माण की मांग की है। कहा है कि वृंदावन में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां विद्युत फाल्ट होने की स्थिति में फीडरों की संख्या के सापेक्ष लाइनमैनों की संख्या बहुत कम है। 2011 से लाइनमैनों की संख्या में कोई इजाफा नहीं किया गया। अत: यहां लाइनमैन की संख्या बढ़ाई जाए। बरसाना टाउन के श्रीराधारानी मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एचटी एवं एलटी लाइनों को अंडर ग्राउंड किया जाए। निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि छटीकरा, राजपुर, सुनरख में सब स्टेशन निर्माण के लिए जमीन आवंटन का अनुरोध आवास विकास से किया है। वृंदावन में लाइनों के कार्य के लिए कार्य प्रस्तावित है। लाइनमैन की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed