फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The morning and evening cold is making people sick.

Mathura News: सुबह-शाम की सर्दी कर रही लोगों को बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The morning and evening cold is making people sick.
मथुरा। लगातार ठंडे हो रहे मौसम में लोग लापरवाही के कारण बीमारी का शिकार हो रहे हैं। सुबह-शाम गर्म कपड़ों से परहेज के कारण वह बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 90 से 100 मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश के आ रहे हैं।
विज्ञापन

नवंबर माह की शुरुआत से ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगी थी। सुबह-शाम की सर्दी और दिन में तेज धूप लोगों को बीमार कर रही है। सुबह घर से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों से परहेज कर रहे हैं। वहीं रात को सर्द मौसम भी उन्हें अपनी चपेट में लेकर बीमार कर रहा है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक बुखार, खांसी, जुकाम और गले की खराश से परेशान हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिजिशियन के यहां अस्पताल खुलने से पहले ही मरीज लाइन में खड़े हो जाते हैं। मरीजों की लाइन दो बजे के बाद भी लगी रहती है। रोजाना तीन बजे तक चिकित्सक मरीज का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि लोग लापरवाही के कारण सर्दी का शिकार होकर बीमार हो रहे हैं। सुबह घर से निकलते समय वह गर्म कपड़े नहीं पहनते हैं और रात को जब घर लौटते हैं तो सर्द हवा उन्हें अपनी चपेट में ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed