{"_id":"628fd3ef407f7c773d4b0b9f","slug":"the-mla-met-the-chief-minister-regarding-the-development-of-govardhan-mathura-news-mtr5182911180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन के विकास को लेकर विधायक ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन के विकास को लेकर विधायक ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
विज्ञापन
गोवर्धन। विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक ठा. मेघश्याम ने मुख्यमंत्री से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। विधायक ने राजकीय मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम यातायात के लिए मथुरा-गोवर्धन सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी। उन्होंने हथिनी कुंड से यमुना में युद्ध जल प्रवाह कराने का आग्रह किया।
विधायक ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के समुचित विकास कार्यों को लेकर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री के समक्ष मथुरा-गोवर्धन मार्ग के निर्माण को राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला से पहले पूरा कराने का आग्रह किया।
यमुना में हथिनी कुंड से जल प्रवाह कराने की मांग की गई। गोवर्धन बरसाना मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं अन्य प्रस्तावित नई योजनाओं के कार्यों को शुरू कराने का आश्वासन दिया है।