फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Mathura-Vrindavan route has the highest number of passengers, but only six buses are running

Mathura News: मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सवारियां सबसे ज्यादा, वहां दौड़ रहीं सिर्फ छह बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The Mathura-Vrindavan route has the highest number of passengers, but only six buses are running
वृंदावन। नगर विकास विभाग द्वारा मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाले सैकड़ों यात्रियों की उपेक्षा की जा रही है। 50 ई बसों में से मात्र 6 बस ही संचालित की जा रही हैं। प्रतिदिन छात्र और नौकरी पेशा लोगों को बसों के उपलब्ध न होने पर डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग द्वारा शहर के लिए 50 ई-बसों का संचालन शुरू किया था, लेकिन वर्तमान में 50 ई-बसों में से 12 ई बस बैटरी खराब होने के कारण शोपीस बनी हुई हैं। शेष 38 ई-बसों में से सर्वाधिक 19 बसों को नगर से 50 किलोमीटर दूर बरसाना के लिए और 12 बसों को गोवर्धन के लिए संचालित किया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन शहर के बीच मात्र 6 बसों का संचालन हो रहा है। जबकि सर्वाधिक यात्री इस रूट पर ही आवागमन करते हैं। इस रूट की लंबे समय से उपेक्षा के कारण नगर से मथुरा जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अधिवक्ता, नौकरीपेशा लोग ऑटो और डग्गेमार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता कृष्णपाल सिंह, पूर्व सभासद मुस्तफा आलम, छोटे ठाकुर ने नगर विकास विभाग के प्रति रोष जताते हुए कहा कि नगर वासियों को परिवहन सेवा देने के लिए ई बसों का संचालन किया गया, लेकिन जिस रूट पर सबसे अधिक बसों का संचालन होना था, उस पर नहीं हो रहा है। नगरवासी एवं बाहर से आने वाले यात्री परिवहन साधन न मिलने पर परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि यदि ई बसों की नगर वासियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है तो इन बसों को नगर के बाहर पागल बाबा मंदिर के समीप से चलाया जाए। बसों के कारण अनावश्यक लगने वाले जाम का दंश नगरवासी नहीं झेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई बस चार्जिंग स्टेशन प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पुलिस का दबाव, ऑटो और ई रिक्शों की अधिक संख्या के कारण मथुरा-वृंदावन रूट पर 50 में से छह ई बसों का ही संचालन हो पा रहा है। पुलिस का कहना है कि ई बसों से जाम लगता है। ऑटो भी अधिक संचालित हो रहे हैं। इस कारण यात्री कम मिल पाते हैं। व्यवस्था में सुधार होगा तो ई बसों की संख्या इस रूट पर बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed