{"_id":"68e96347b685f3017508c87b","slug":"the-massive-akshat-festival-of-bageshwar-dham-will-be-held-in-mathura-mathura-news-c-369-1-mt11010-137315-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 15 को मथुरा में होगा बागेश्वर धाम का विशाल अक्षत महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 15 को मथुरा में होगा बागेश्वर धाम का विशाल अक्षत महोत्सव
विज्ञापन
वृंदावन। सनातनी एकजुटता को समर्पित श्री बागेश्वर धाम व ठाकुर श्री बांकेबिहारी मिलन पदयात्रा में ब्रजवासियों को आमंत्रित करने के लिए अक्षत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ब्रजवासियों को आमंत्रित करने के लिए मथुरा जिले का सबसे बड़ा समाजिक कार्यक्रम होने जा रहा है। इसके लिए 15 अक्टूबर का दिन निर्धारित किया गया है।
नगर के श्री राधाकांत मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी और बागेश्वर धाम से आए आचार्य रोहित रिछारिया ने संयुक्त रुप से बताया कि 7 से 16 नवंबर तक श्री बागेश्वर धाम व श्री बांकेबिहारी मिलन पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक आयोजित करने की पूरी रुप रेखा तैयार की गई है। पदयात्रा में बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लाखों भक्तों और सनातनियों के साथ सनातनी एकजुटता और विभिन्न उद्देश्यों को लेकर पैदल यात्रा करेंगे।
कार्यक्रम में सभी ब्रजवासियों को आमंत्रित करने के लिए यह अक्षत महोत्सव 15 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्यालय में शाम तीन से छह बजे तक किया जाएगा। ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के संरक्षक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री और महामंत्री आरके पांडे ने इस अभूतपूर्व महोत्सव में ब्रज के समस्त प्राचीन देवालयों के सेवायतजन, जिले के समस्त 543 ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
साथ ही सभी सामाजिक संस्थाओं एवं सनातनी जातिगत संगठनों के प्रतिनिधियों को श्रीबागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री अपने हाथों से पीले अक्षत सुपारी तथा यात्रा के आमंत्रण पत्रक प्रदान करेंगे। महोत्सव में प्रवेश के लिए पास दिए जाएंगे। महोत्सव में सात से आठ हजार लोगों के आने की संभावना जताई है। इस दौरान पवित्र कृष्ण शर्मा, विश्वनाथ गौतम, राजीव शुक्ला, मोहन सोनी, तन्मय बंसल और गौरव मेहरोत्रा उपस्थित रहे।