फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The 'Makhan-Chori' (butter-stealing) *Leela* resonated across the performance stage at Shri Krishna Janmabhoomi.

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लीला मंच पर गूंजी माखन-चोरी की लीला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The 'Makhan-Chori' (butter-stealing) *Leela* resonated across the performance stage at Shri Krishna Janmabhoomi.
श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के शुभारंभ पर आरती करते जन्मस्थान संस्थान के पदा​धिकारी।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर सोमवार को पांच दिवसीय पारंपरिक श्रीकृष्ण लीलाओं का शुभारंभ हुआ। रासाचार्य स्वामी देवकीनंदन महाराज की मंडली ने माखन-चोरी लीला का जीवंत मंचन किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों ने लीला का भाव और श्रद्धा के साथ रसास्वादन किया। माखन-चोरी की सजीव प्रस्तुति के दौरान कन्हैया ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कर मटकी फोड़ी।
विज्ञापन

रासाचार्य स्वामी देवकीनंदन ने माखन-चोरी के भाव को स्पष्ट करते हुए कहा कि गो रस का संग्रह करना उचित नहीं, बल्कि आवश्यकता के अनुसार ग्वाल-बालों में उसका वितरण श्रेष्ठ है। माखन-चोरी लीला के भाव को आत्मसात करने से घी, दूध और खाद्य वस्तुओं के संकट को दूर करने का संदेश मिलता है। लीला का शुभारंभ गणपति-नवग्रह पूजन, हनुमान चालीसा के सस्वर पाठ और राधाकृष्ण युगल सरकार की आरती से हुआ। लीला मंच को पत्र, पुष्प और वस्त्रों से भव्य रूप दिया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान एवं श्रीकृष्ण लीला मंडल ने श्रद्धालुओं से पांच दिवसीय लीला में प्रतिदिन शाम 7 बजे पहुंचकर ठाकुरजी की लीलाओं के दर्शन कर पुण्यार्जन करने की अपील की है। इसमें संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, प्रबंध समिति सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण लीला मंडल के मुकेश खंडेलवाल एड., कन्हैया लाल रंग वाले, ब्रज किशोर घी वाले, महेश चन्द्र प्रेस वाले, अनिलभाई ड्रेस वाले, गौरव अग्रवाल, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed