{"_id":"684c779272179c38200a980b","slug":"the-loving-couple-reached-the-police-station-to-ask-for-permission-to-marry-mathura-news-c-29-1-mtr1013-411675-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के लिए राजी नहीं हुए घरवाले, तो थाने पहुंच गए प्रेमी-प्रेमिका...पुलिस के इस फैसले से हुई प्यार की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के लिए राजी नहीं हुए घरवाले, तो थाने पहुंच गए प्रेमी-प्रेमिका...पुलिस के इस फैसले से हुई प्यार की जीत
Sat, 14 Jun 2025 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:55 AM IST
सार
घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए, तो प्रेमी-प्रेमिका थाने पहुंच गए। उन दोनों ने पुलिस को पूरी बात बताई। इसके बाद शादी के लिए इजाजत मांगी। पुलिस ने दोनों को एसडीएम के सामने पेश किया। जिसके बाद दोनों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा
- फोटो : संवाद।
विस्तार
मथुरा के थाना मांट में पुलिसकर्मियों के समक्ष उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक प्रेमी युगल वहां पहुंच कर शादी करने की इजाजत मांगने लगा। थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल शुक्रवार दोपहर थाना मांट पहुंचे।
विज्ञापन
वहां मौजूद थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह को बताया कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। पुलिस उन्हें शादी करने की इजाजत दे अन्यथा वह प्रयागराज जाकर उच्च न्यायालय में शादी की अनुमति मांगेंगे। पुलिस की सूचना पर प्रेमी युगल के परिजन भी थाने आ गए। परिजनों ने युवक व युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, पर वह अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम कस्बा चौकी प्रभारी अभिमन्यु मलिक ने युवती को एसडीएम के समक्ष पेश कर उसके बयान नोट कराए। एसडीएम रितु सिरोही ने बयान दर्ज करने के बाद पुलिस को निर्देशित किया। कहा कि युवक व युवती बालिग हैं और वह अपना निर्णय खुद ले सकते हैं। एसडीएम ने प्रेमी युगल को सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा। एसडीएम के आदेश के बाद प्रेमी युगल को थाने से उनके बताए स्थान पर भेज दिया गया है।