फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The 'Light of the Home' Extinguished Before Engagement

Mathura News: सगाई से पहले बुझ गया घर का चिराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The 'Light of the Home' Extinguished Before Engagement
युवक का फाइल फोटो
बलदेव। थाना बलदेव के गांव नगला बांस ततरोता में बृहस्पतिवार को एक परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं। जिस युवक की घर में शाम को सगाई होनी थी, दोपहर उसकी यमुना में डूबने से मौत हो गई। चार बहनों के इकलौते भाई की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी रविशंकर (19) गाय को यमुना में पानी पिलाने गया था। इस दौरान भीषण गर्मी के कारण वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया। शाम 4-5 बजे करीब वह जब दोस्त गोलू व ठुल्लडी के साथ नदी में नहा रहा था तभी गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में फंस गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह देखते ही देखते पानी में डूब गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ राहत कार्य में जुटे। करीब दो घंटे की तलाश के बाद रविशंकर का शव घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर नदी में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। रविशंकर की तीन बहनों की शादी हो चुकी है, एक बहन अविवाहित है। परिवार का सबसे छोटे व लाड़ले बेटा रविशंकर आज अपनी सगाई के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने वाला था। मेहमानों के स्वागत से पहले घर में बेटे का शव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed