फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The lawyers' anger continues unabated, and they are staging a sit-in protest.

Mathura News: नहीं थम रहा अधिवक्ताओं का आक्रोश, धरने पर बैठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The lawyers' anger continues unabated, and they are staging a sit-in protest.
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव कराने की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिवक्ताओं ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। हालांकि बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने चुनाव कराने की अनुमति के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व सचिव शिव कुमार लवानिया ने बार काउंसिल आफ इंडिया के चुनावों की वजह से स्थानीय बार एसोसिएशन के चुनाव 15 फरवरी तक स्थगित करने की घोषणा की है। इसी को लेकर संभावित प्रत्याशियों में आक्रोशित है। चुनाव स्थगित करने की घोषणा के बाद अधिवक्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा कि वर्तमान पदाधिकारी 15 नवंबर से पहले चुनाव करा सकते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने 15 नवंबर से पहले चुनाव कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि अगर चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो सात नवंबर से अध्यक्ष व सचिव को बार कार्यालय में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान इंद्र कुमार वशिष्ठ, ठा.मदन गोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार उपाध्याय, बृजेश गौतम, राघवेंद्र सिंह, अनाम धन्य तिवारी और मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed