फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The King of Kings sat in the white moonlight, and Lord Keshavdev appeared from the moon

Mathura News: धवल चांदनी में विराजे राजाधिराज, चंद्रलोक से श्रीकेशवदेव ने दिए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The King of Kings sat in the white moonlight, and Lord Keshavdev appeared from the moon
मथुरा। धवल चांदनी में विराजमान राजा​धिराज।  - फोटो : mathura
मथुरा। शरद पूर्णिमा पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में विराजमान ठाकुर श्रीकेशवदेव महाराज ने चंद्रलोक से दर्शन दिए है तो वहीं ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज ने धवल चांदनी में विराजमान होकर भक्तों पर कृपा बरसाई। अपने आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


सोमवार को श्रीकेशवदेव मंदिर प्रांगण को चंद्रलोक का स्वरूप दिया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भगवान चंद्रमा पर विराजमान हों। भक्त उनके दर्शन कर उनकी जय जयकार करते रहे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीगिरिराजजी मंदिर प्रांगण को श्वेत धवल चांदनी के समान श्वेत वस्त्र एवं प्रकाश से श्रीगोवर्धन धाम का स्वरूप प्रदान किया गया। ऐसी शरद छटा में श्रीगिरिराजजी के छप्पनभोग के दर्शन कर भक्तजन अभिभूत हो उठे। सुबह से ही भक्तों को खीर महाप्रसाद, मालपुआ आदि का प्रसाद वितरित किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा के इस विशिष्ट प्रसाद को प्राप्त किया। शमा को लीलामंच पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका गुंजन तिवारी ,गुनगुन तिवारी, संदीप और उनके सहयोगी कलाकारों ने अपने रसमयी वाणी से भक्तों को आनंद से सरोबारे कर दिया।
विज्ञापन

संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव निश्चित रूप से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की गरिमा एवं सभी कृष्ण भक्तों की भावना के अनुरूप रहा। इस दौरान गौरव अग्रवाल राजावट वाले, कन्हैया लाल रगवाले, गजानन साड़ी वाले, राहुल गोयल, प्रतीक शर्मा अमित गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में शरद महोत्सव का कार्यक्रम शाम साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक हुआ। मीडिया प्रभारी राकेश चतुर्वेदीने बताया कि राजाधिराज को जगमोहन में विराजमान कराकर धवल चांदनी में महारास का स्वरूप बनाया गया। यहीं से उन्होंने भक्तों को दर्शन दिए। इस भव्य दृश्य को देखकर देश-विदेश से आए सभी भक्त मंत्रमुग्ध नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed