फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The King of Braj Dauji Maharaj was anointed with Panchamrit and medicines

Mathura News: पंचामृत व औषधियों से हुआ ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The King of Braj Dauji Maharaj was anointed with Panchamrit and medicines
मथुरा। वृंदावन के बड़े दाऊजी के मंदिर में बलदेव छठ पर अभिषेक करते हुए सेवायत। - फोटो : mathura
वृंदावन। बलदेव छठ के पावन अवसर पर वृंदावन स्थित अनाज मंडी के प्राचीन बड़े दाऊजी मंदिर में ब्रज के राजा दाऊ जी का जन्मोत्सव धूमधाम व आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने दर्शन व पूजन का लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रातः काल भगवान दाऊजी महाराज का दूध, दही, शहद, घी, बूरा और दिव्य औषधियों के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुर जी को नवीन पोशाक धारण कराई गई और महाआरती का आयोजन हुआ। सेवायत आचार्य दीपक गोस्वामी ने बताया कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। यहां विराजित श्री दाऊजी महाराज का विग्रह भगवान श्रीकृष्ण के प्रपौत्र बज्रनाभ गोमा टीला से प्राप्त हुआ था। मंदिर का निर्माण राजा जयसिंह प्रथम की पुत्री ने कराया था।
विज्ञापन

शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायिका अच्यूता गोपी ने मधुर भजनों से समस्त श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनके स्वरूप वर्णन और दाऊजी की लीलाओं पर आधारित भजनों ने सभी का मन मोह लिया। रात्रि में ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस आयोजन में विष्णु गोपाल गोस्वामी, धीरज गोस्वामी, अनंत गोस्वामी, राजेश किशोर गोस्वामी, मोहित शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed