फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Kailash Nagar to Panigaon link road will be constructed at a cost of one crore rupees

Mathura News: एक करोड़ की लागत से बनेगा कैलाश नगर से पानीगांव लिंक रोड मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The Kailash Nagar to Panigaon link road will be constructed at a cost of one crore rupees
वृंदावन। कैलाश नगर को पानीगांव लिंक रोड से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। शासन से मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत मार्ग के निर्माण को मिली मंजूरी के बाद निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग से कैलाश नगर होते हुए पानीगांव लिंक रोड बाईपास मार्ग एक दशक पहले इंटरलाॅकिंग टाइल्स से बनाया गया था। वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण इस मार्ग की टाइल्स टूट गईं और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। वाहन तो दूर यहां राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस समस्या के निदान के लिए नगर निगम ने मुख्यमंत्री सृजन योजना में सीसी मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। इस पर नगर निगम ने मार्ग के निर्माण कार्य की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


नगर निगम के उप सभापति मुकेश सारस्वत ने बताया कि नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत कैलाश नगर काॅलोनी के गोधुलिपुरम के गेट से लेकर पानीगांव लिंक रोड तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा। नालों को ढंकने के लिए सीमेंट के स्लीपर लगाए जाएंगे। ताकि समय-समय पर उन्हें हटाकर नालों की सफाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed