{"_id":"66ccece4f5d8011210055186","slug":"the-journey-of-251-stairs-of-radharani-temple-is-now-just-5-minutes-mathura-news-c-29-1-agr1017-279893-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राधारानी मंदिर की 251 सीढ़ियों का सफर अब मात्र 5 मिनट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राधारानी मंदिर की 251 सीढ़ियों का सफर अब मात्र 5 मिनट में
विज्ञापन
बरसाना/नंदगांव । बरसाना में रोपवे शुरू होने से राधारानी के भक्तों में खुशी का माहौल है। वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालु भी अब आसानी से ब्रह्मांचल पहाड़ी पर स्थित विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर में अपनी आराध्य के दर्शन आसानी से कर सकेंगे। प्रदेश सरकार की इस सौगात से राधारानी के भक्तों में खुशी का माहौल है।
राधारानी मंदिर पर 251 सीढि़यां चढ़कर मंदिर तक जाना पड़ता था। ऐसे में वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालु कई बार बिना राधारानी के दर्शन किए ही लौट जाते थे। अब रोपवे शुरू हो जाने से ऐसे लोगों का सपना भी साकार हो सकेगा। अन्य श्रद्धालुओं का भी रोपवे के रास्ते मंदिर जाने में समय की बचत होगी। रोपवे से 210 मीटर की लंबाई और करीब 48 मीटर की ऊंचाई अब मात्र 5 मिनट ने तय की जा सकेगी।
आने जाने के लिए 100 रुपए भाड़ा तय किया गया है। रोपवे की व्यवस्था देख रहे कौशिक विश्वास ने बताया कि पहले दिन 1500 के आसपास यात्री रोपवे के द्वारा राधारानी मंदिर पहुंचे। पश्चिम बंगाल के मोहित, हरियाणा के सुमित, रजनी आदि ने योगी सरकार की इस सौगात की तारीफ की।