{"_id":"62697c3330080a444c4786f0","slug":"the-issue-of-drinking-water-road-construction-lighting-and-cleanliness-remained-a-shadow-mathura-news-mtr516773866","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल, सड़क निर्माण, प्रकाश और सफाई का छाया रहा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल, सड़क निर्माण, प्रकाश और सफाई का छाया रहा मुद्दा
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन नगर में व्याप्त जनसमस्याओं के निदान को लेकर निगम के पार्षदों ने बुधवार को वृंदावन जोनल कार्यालय में हुई बैठक में नगर आयुक्त के समक्ष अपना दुखड़ा रोया। वृंदावन क्षेत्र के सभी पार्षदों ने कहा कि पेयजल, सड़क निर्माण, सफाई की लंबित समस्याओं का काफी समय से निदान नहीं हो रहा, जिससे उनको जनता के समक्ष शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। नगर आयुक्त ने सभी पार्षदों को आश्वासन दिया कि वह अतिशीघ्र सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निदान कराएंगे। उन्होंने अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी को आदेश किया कि वह प्रत्येक माह सभी पार्षदों के साथ बैठक कर जन समस्याओं को हल कराएं।
बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा को बारी-बारी से समस्त पार्षदों ने अपने अपने वार्डों में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। पार्षदों ने उनको अवगत कराया कि कई कार्य पूर्ण करा दिए गए, कुछ कार्य शेष हैं। पार्षद हेमंत भारती ने अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूर्ण कराए जाने की बात की, जिस पर नगर आयुक्त ने तत्काल सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को कार्य समय से पूर्ण करने के आदेश दिए।
वार्ड 21 के पार्षद प्रतिनिधि उत्तम बघेल, वार्ड 41 के पार्षद पवन यादव, वार्ड 44 के पार्षद लीलाधर, वार्ड 69 के पार्षद मुन्नालाल निषाद एवं मनोनीत पार्षद राहुल अधिकारी ने वार्डों में सड़क निर्माण कार्य कराए जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर नगर आयुक्त ने पत्रावली तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने को कहा। कुछ पार्षदों ने पेयजलापूर्ति के लिए नलकूप लगवाए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि वार्ड में पुलिया टूट जाती है एवं नाला क्षतिग्रस्त हो जाता है। बताने के बावजूद कोई काम काफी समय तक नहीं होती। नगर के कई वार्ड में प्रकाश की कमी बताए जाने पर नगर आयुक्त ने एलईडी लाइट एवं सेमी मास्क लाइट लगाए के सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया। बैठक में पार्षद राधाकृष्ण पाठक, जय शर्मा, पंकज अरोड़ा, वैभव अग्रवाल एवं मनोनीत पार्षद राजेश पंडित, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सिविल, महाप्रबंधक जल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अभियंता सिविल, अधिशासी अभियंता सिविल, सहायक अभियंता जल/सिविल, अवर अभियंता जल/सिविल, सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।