फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Inner Wheel Club of Aligarh celebrated the Chunari Manorath.

Mathura News: इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ पहल ने मनाया चुनरी मनोरथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The Inner Wheel Club of Aligarh celebrated the Chunari Manorath.
चुनरी मनोरथ यात्रा में झूमती इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ पहल की महिलाएं। 
मथुरा। कार्तिक मास के मौके पर इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ पहल द्वारा यमुना महारानी का चुनरी मनोरथ और यमुना पूजन का आयोजन राजा घाट पर पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। आयोजन में लगभग 80 महिलाएं एवं 16 यजमानों ने पूर्ण विधि विधान से पूजन कर 75 साड़ियों से यमुना महारानी को चुनरी पहनायी। पूजन के बाद छप्पन भोग प्रसादी का आनंद लिया गया।
विज्ञापन

आयोजन में मुख्य यजमान ईएसओ ज्योति मित्तल व शलभ मित्तल रहे। संयोजिका नीता संजय वार्ष्णेय एवं मनीषा उमेश गुप्ता, अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल, सचिव रीता गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोली वार्ष्णेय, पूनम गुप्ता, अलका गुप्ता, पूनम शर्मा, मीनाक्षी मित्तल, अंजू वार्ष्णेय, अनीता गुप्ता, साधना गुप्ता आदि क्लब सदस्यों ने भरपूर आस्था और उत्साह के साथ बैंड बाजों पर नाचते गाते हुए आयोजन का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed