फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The impact of the communicable diseases prevention campaign is not visible.

Mathura News: नहीं दिख रहा संचारी रोकथाम अभियान का असर, रोज निकल रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The impact of the communicable diseases prevention campaign is not visible.
मथुरा। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अक्तूबर माह में अभियान चलाया था। अभियान समाप्त हो गया, लेकिन डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या पर रोक नहीं लगी है। स्वास्थ्य विभाग का संचारी रोकथाम अभियान भी बेसर दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ रही संख्या के क्रम में वर्तमान में डेंगू के 33 और मलेरिया के मरीजों की संख्या चार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

5 से 31 अक्तूबर तक स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में संचारी रोकथाम को जागरूकता अभियान चलाया था। इसके तहत घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। अभियान का समाप्त हुए दो सप्ताह हो गए हैं, लेकिन मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला मलेरिया अधिकारी गोपाल गर्ग ने बताया कि बिरजापुर के तोतानगर में 15 साल की किशोरी को डेंगू की पुष्टि हुई है। जानकारी होते ही किशोरी के घर पर मलेरिया विभाग की टीम पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किशोरी के परिजन, पड़ोस में रहने वाले लोगों की खून की जांच की। साथ ही क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया है। उन्होंने बताया कि किशोरी की तबीयत में काफी सुधार है। इसके चलते उसे चिकित्सीय सलाह के बाद घर पर आराम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संचारी जागरुकता अभियान भले ही समाप्त हो गया है, लेकिन मलेरिया विभाग लगातार अपनी गतिविधि कर रहा है। जिन स्थानों पर डेंगू-मलेरिया के मरीज मिलते हैं वहां पर दवा छिड़काव, कैंप लगाकर लोगों के रक्तदान की जांच और दवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed