फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The high powered committee found many shortcomings

Mathura News: हाईपावर्ड कमेटी को नजर आया कमियों का भंडार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The high powered committee found many shortcomings
9बांकेबिहारी मंदिर में निरीक्षण को पहुंची सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी।
वृंदावन। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन की उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज अशोक कुमार ने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की है। बुधवार शाम मंदिर बंद होने के बाद समिति के अन्य सदस्यों के साथ उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मौजूद व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूदा प्रबंधक मुनीष शर्मा का कई खामियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। अध्यक्ष अशोक कुमार ने स्पष्ट कहा कि मंदिर में अनेक महत्वपूर्ण कमियों की अनदेखी की गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि जिन कर्मियों और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए, उन्हें प्रबंधन द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी जी की कृपा से उन्हें यह सेवा कार्य सौंपा गया है और वह पूरी ईमानदारी से इसमें जुटे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र ही बड़े स्तर पर बदलाव किए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण को लेकर उन्होंने विशेष चिंता जताई और कहा कि मंदिर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग श्रद्धालु भी आते हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए विशेष योजना के तहत काम किया जाएगा। आने वाले समय में सभी संबंधित विभागों के सहयोग से बेहतर दर्शन व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



साफ-सफाई पर जताई चिंता, कर्मचारियों को दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ कहा कि स्वच्छता को लेकर सुधार की आवश्यकता है और इसके लिए सफाई कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नगरायुक्त जग प्रवेश से इस मामले में यथाशीघ्र कंपनी को निर्देश जारी करने के लिए कहा है।



श्रद्धालुओं से भी मांगा सहयोग
अध्यक्ष अशोक कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी समस्या या सुझाव को लेकर उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन से समय-समय पर जानकारी लेते रहेंगे और सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। अंत में उन्होंने प्रबंधक मुनीष शर्मा से कहा कि वे दो दिन बाद फिर मंदिर का दौरा करेंगे और तब तक अपेक्षित सुधारों को अमल में लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed