फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The heat wave ward is locked, patients suffering from heat are admitted to the general ward

Mathura News: लू वार्ड पर लगा है ताला, गर्मी से बीमार मरीज सामान्य वार्ड में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The heat wave ward is locked, patients suffering from heat are admitted to the general ward
मथुरा। जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी विभाग में बनाया गया डायरिया कक्ष मैं लगा ताला। - फोटो : mathura
मथुरा। भीषण गर्मी में आमजन लू की चपेट में आने से बीमार हो रहा है। दो दिन अवकाश के बाद जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ी। सोमवार को ओपीडी में डेढ़ बजे तक 1640 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार लिया।
विज्ञापन

गर्मी और लू के मरीजों से इन दिनों अस्पताल में बेड खाली नहीं बचे हैं। ओपीडी में बुखार के 560 और उल्टी-दस्त के 350 और पानी की कमी से चक्कर के 270 से अधिक मरीज पहुंचे। लेकिन अस्पताल के लू वार्ड में इन दिनों ताला लगा हुआ है। लू और गर्मी की चपेट में आने वाले मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमन अग्रवाल ने बताया कि गर्मी से बीमार पड़े मरीजों की संख्या बढ़ी है, सबसे ज्यादा उल्टी, बुखार, सिर दर्द के मरीज आए है। जिनको उपचार दिया गया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया है। उधर, लू वार्ड पर ताला लगा होने के कारण गर्मी की चपेट में आने वाले मरीजों को सामान्य वार्ड में ही भर्ती हुए है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए लू वार्ड में सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मी खाली कमरा देखकर आराम करने लगते है। इसलिए इसपर ताला लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लू वार्ड में एसी, कूलर, आइस पैक, मच्छरदानी, थर्मामीटर, रेक्टल थर्मामीटर और अन्य चीजों की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed