फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The health of two female devotees who came to see Bihariji deteriorated

UP: बांकेबिहारी के दर्शन करने आईं दो महिला श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, एक को किया गया रेफर

Tue, 17 Dec 2024 10:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2024 10:56 AM IST
सार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के सोमवार को दर्शन करने आईं दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। दर्शन करने जाते वक्त एक महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़ीं तो दूसरी महिला को गेट संख्या-4 पर चक्कर आ गए। दोनों महिलाओं का मंदिर में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। इनमें से एक महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया।
 

विज्ञापन
The health of two female devotees who came to see Bihariji deteriorated
मथुरा। बेहोश हुई महिला श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नववर्ष पहले पहले ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आराध्य के दर्शन के लिए आ रहे हैं। पुलिस श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और आए दिन श्रद्धालुओं के साथ हो रहीं घटनाओं को रोकने में नाकाम है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बांकेबिहारी के दर्शन को ललितपुर के खजरा बरखिरिया निवासी नर्मदा (54) पत्नी जानकी स्नेह बिहारी मंदिर के सामने बेहोश होकर गिर पड़ीं। मंदिर के सुरक्षा कर्मी महिला को लेकर बांकेबिहारी मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास पहुंचे। यहां डाॅक्टर धारा ने ब्लड प्रेशर चेक करने के साथ ही प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नर्मदा ने बताया कि वह पांच दिन पहले गांव से वृंदावन दर्शन करने आईं थीं और वह स्नेह बिहारी मंदिर के सामने भीख मांग कर जीवन यापन कर रही थीं। इसके बाद दोपहर एक बजे बांकेबिहारी मंदिर के गेट संख्या चार पर छत्तीसगढ़ से परिवार के साथ आईं सारिका (43) पत्नी लोकचंद को भीड़ के दबाव के बीच अचानक चक्कर आने के साथ घबराहट एवं बेचैनी होने लगी। महिला को वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी स्वास्थ्य टीम के पास लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर वह अपने घर के लिए चली गईं।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर में तैनात डॉक्टर धारा ने बताया कि महिला नर्मदा का बीपी बढ़ा था, जबकि दूसरी महिला सारिका मोरा का बीपी सामान्य से कम हो गया था। दोनों का उपचार किया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के डाॅ. शशि रंजन ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर से एक महिला श्रद्धालु उपचार के लिए आई थी। उपचार मिलने के बाद सामान्य स्थिति होने पर वह चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed