फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: बृज में बरस रहा होली का रंग, देखें अद्भुत तस्वीरें 

Sun, 13 Mar 2022 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 12:11 AM IST
सार

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में होली के उत्सव का खास महत्व है। यहां की होली का आनंद उठाने के लिए देश के कोने-कोने ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। रंगभरनी एकादशी से होली महोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। पूरे बृज में होली का रंग बरस रहा है।
 

विज्ञापन
Mathura holi 2022 celebration news in hindi
राधावल्लभ मंदिर में शुरू हुई गुलाल की होली - फोटो : अमर उजाला

फुलेरा दूज से राधावल्लभ मंदिर में शुरू हुई गुलाल की होली का रंग शनिवार को भी जमकर बरसा। भक्तों ने अपने आराध्य के साथ गुलाल की होली खेली। ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल में डूबकर भक्त भी निहाल हुए। होली के रसिया गायन वातावरण को और अध्यात्म बना रहा था। इसी बीच सेवायतों ने ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाया। भक्तजन होली के इस प्रसादी रंग में सराबोर दिखे। शनिवार को शृंगार आरती पर ठा. राधावल्लभलाल ने जब पट खुलते ही कमर में फेंटा बांधकर भक्तों को दर्शन दिए। सेवायतों ने ठाकुरजी के कपोल (गाल) पर गुलाल लगाकर उसे प्रसादी किया। इसके बाद मंदिर की सभी आरती में ठाकुरजी भक्तों के साथ होली खली। राधावल्लभलाल ने भक्तों के साथ गुलाल की होली खेली। सेवायतों ने ठाकुरजी का प्रसाद भक्तों पर लुटाया।

Mathura holi 2022 celebration news in hindi
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बेतहाशा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

होली से पहले शनिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बेतहाशा भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन द्वारा रंगबिरंगे गुब्बारों से मंदिर प्रांगण को सजाया गया था। मंदिर में सुगंधित इत्र की भीनी भीति सुगंध वातावरण में घुली हुई थी। 

Mathura holi 2022 celebration news in hindi
श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी से सेवायतों द्वारा होली के गीत और रसिया सुनाकर बांकेबिहारी को रिझाया जाता है। सेवायतों के द्वारा भक्तों को प्रसाद रूपी गुलाल भेंट किया गया है। इसी प्रसादी गुलाल को अपने माथे पर लगाकर भक्त भी धन्य हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura holi 2022 celebration news in hindi
नौहझील कस्बा में लठामार होली - फोटो : अमर उजाला

नौहझील कस्बा में शनिवार को लठामार होली खेली गई। राधा श्याम सुंदर मंदिर में यह आयोजन किया गया। यहां सज-धज कर आईं हुरियारिनों ने हुरियारों पर लठ बरसाए। लाठियों के साथ स्नेह के रंग बरसे। नौहझील की लठामार होली देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और अनूठी परंपरा का आनंद लिया। राधा श्याम सुंदर मंदिर के सेवायत ईश्वर चंद शास्त्री ने बताया कि बरसाना की सुप्रसिद्ध लठामार होली की तर्ज पर ही नौहझील में प्रतिवर्ष लठामार होली का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
Mathura holi 2022 celebration news in hindi
ब्रज की लठमार होली - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष हुरियारे नारायन गुप्ता, प्रमोद पाठक, संतोष कटारा, ईश्वर चंद पाठक, रंजीत व पंकज और हुरियारिनें विमलेश देवी, पूजा देवी, अंशू देवी, निक्की देवी व रेखा देवी आदि ने भाग लिया। लठामार होली के दौरान होली के गीतों पर लोग थिरके। कस्बा के बाजना तिराहे, चामड़ चौराहे व रेतिया बाजार में बैंडबाजों व होली के सुमधुर गीतों पर हुरियारों ने हुरियारिनों संग जमकर नृत्य किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्ता, विनोद प्रधान, राजकुमार अग्रवाल, अजय उर्फ शीटू पाठक, रवि अग्रवाल, सत्तो पाठक, रामवीर लवानियां, बिट्टू जिंदल, उमाकांत कटारा, जैकम पाठक, कपिल शर्मा, दानी आदि उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed