Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Govardhan-Radhakund road will be improved; the MVDA has formulated a plan.

Mathura News: गोवर्धन-राधाकुंड मार्ग संवरेगा, एमवीडीए ने बनाई योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The Govardhan-Radhakund road will be improved; the MVDA has formulated a plan.
मथुरा। एमवीडीए ने गोवर्धन-राधाकुंड मार्ग को संवारने की योजना बनाई है। मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, पैदल पथ बनाया जाएगा और सौंदर्यीकरण होगा। विभाग ने फिलहाल इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

एमवीडीए के प्रस्ताव के अनुसार मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय भी आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो सके। गोवर्धन परिक्रमा और राधाकुंड दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मार्ग की बेहतर व्यवस्था से न केवल उन्हें राहत मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से क्षेत्र के सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। योजना पर शासन से स्वीकृति मिलते ही एमवीडीए कार्य शुरू कराएगा। उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि मथुरा-वृंदावन को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की शासन की मंशा है। इसी के तहत यह कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed