फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The GM was furious after seeing the filth at the Vrindavan Road railway station.

Mathura News: वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे जीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The GM was furious after seeing the filth at the Vrindavan Road railway station.
मथुरा। स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के तहत बृहस्पतिवार को आए उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर गंदगी देखकर बिफर गए। उन्होंने स्टेशन अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मथुरा-भूतेश्वर के बीच बन रही नई अपलाइन और अलवर लाइन का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

मथुरा रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में बृहस्पतिवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान चलाया गया। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और आगरा मंडल के डीआरएम गगन गोयल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर रेलवे परिसर की सफाई की। इस दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। रेलवे अधिकारियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। सभी ने रेल परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अभियान के बाद महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। परिसर में कचरे के ढेर मिलने पर बिफर गए, उन्होंने अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने स्टेशन पर प्रस्तावित दूसरे प्रवेश द्वार पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद मथुरा-भूतेश्वर के बीच बन रही नई अपलाइन और अलवर लाइन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed