फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The girl was strangled to death, hit in the head with bricks

किशोरी की गला घोंटकर हत्या, सिर में ईंटों से किए वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
The girl was strangled to death, hit in the head with bricks
चौमुंहा (मथुरा)। लापता किशोरी की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करके शव को प्लॉट में फेंक दिया। हत्यारों ने उसके चेहरे और शरीर पर भी ईंटों से वार किए। किशोरी शुक्रवार शाम को घर के पास एक विद्यालय में चल रही भागवत कथा के भंडारे में प्रसाद लेने गई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका जताई है।
विज्ञापन

चौमुंहा के एक कबे की रहने वाली १५ साल की किशोरी घर के पास एक विद्यालय में चल रहे भंडारे में शुक्रवार को भंडारे का प्रसाद लेने गई। देरशाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रात १२ बजे तक तलाशते हुए परिजन थक गए। शनिवार सुबह प्लॉट में गोबर डालने गई महिला ने शव देखा तो दंग रह गई। इसके बाद भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों में काफी गुस्सा था, पुलिस ने किसी तरह उनको समझाया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या होना आया है। पुलिस को प्राथमिक जानकारी मिली है कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का कारण है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए मृतका की स्लाइड भी बनवाई गई है। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के मध्य डॉक्टरों के पैनल से करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चौमुंहा। पांच भाई और बहनों में किशोरी सबसे छोटी थी। हत्या होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस वारदात से काफी उबाल है। पुलिस भी प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या होना बता रही है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। यह युवक अपनी बहन के यहां रहकर कचौड़ी की दुकान लगाता है। उसका इस किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हिरासत में आए युवक ने पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी दी है। किशोरी की हत्या में कोई परिवार का सदस्य भी शामिल हो सकता है।

पुलिस सुरक्षा में किया अंतिम संस्कार
चौमुंहा। किशोरी की हत्या से उबाल को देखते हुए पुलिस ने पूरी एहतियात बरती। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार कराया गया, वहीं शनिवार की सुबह से उसके आवास और आसपास भी पुलिस बल मुस्तैद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed